नीतू चंद्रा का कहना है कि ‘मैनिएक’ गाने में महिलाओं को केवल यौन वस्तुओं के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि गाने में भोजपुरी भाषा का उपयोग अश्लीलता को सामान्य बनाने के लिए किया गया है, जिससे भाषा की गरिमा को ठेस पहुंचती है।
यह याचिका हनी सिंह के साथ-साथ गाने के गीतकार लियो ग्रेवाल और भोजपुरी गायकों रागिनी विश्वकर्मा और अर्जुन अजनबी के खिलाफ भी दायर की गई है। मामले की सुनवाई इस महीने के अंत में होने की संभावना है।
‘मैनिएक’ गाना 22 फरवरी को रिलीज़ हुआ था और अब तक यूट्यूब पर 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में हनी सिंह के साथ अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी नजर आई हैं।
नीतू चंद्रा ने इस मामले में गाने के बोल में संशोधन की मांग की है और ऐसे अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गाने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए खतरा बन सक
ते हैं।