Source-HT
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने शनिवार तड़के एक चौंकाने वाले खुलासे में पुष्टि की कि भारत ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला सुबह 2:30 बजे हुआ और इससे क्षेत्र में तनाव गहरा गया है।
शहबाज़ शरीफ ने एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि यह मिसाइल भारत से दागी गई थी। नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया गया, लेकिन समय रहते हमारी वायुसेना ने स्थिति को संभाल लिया।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और उच्च सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एयरबेस की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
भारत की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इस हमले के बाद पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मामले को उठाने का निर्णय लिया है। विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा सकती है।
